सोनारी में पति-पत्नी विवाद में पति ने लगायी फांसी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के सोनारी बंगाली बस्ती के रहवेवाले भीम सिंह ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची थी और शव को बरामद करने के बाद परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच हुए विवाद के कारण भीम सिंह (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भीम की ससुराल में की गयी थी मारपीट

चाचा जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही भीम अपनी पत्नी को लाने के लिये बागबेड़ा स्थित ससुराल गया हुआ था. यहां पर तो पत्नी को नहीं आने दिया गया. साथ में भीम के साथ मारपीट भी की गयी थी. मारपीट की घटना के बाद से ही भीम तनाव में रह रहा था. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भीम की पत्नी पिछले दो सालों से मायका में रह रही है. घटना के बाद भी मायका पक्ष का कोई भी सुधि लेने के लिए नहीं पहुंचा है. मामले में जितेंद्र सिंह ने भी हस्तक्षेप को मामले को सुलझाना चाहा था, लेकिन ससुरालवाले मानने को तैयार नहीं हुए.

Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed