मोहर्रम जुलूस के बीच इंसानियत की मिसाल, 108 एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए तुरंत रोका कार्यक्रम

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोहरदगा : जिले के कुड़ू प्रखंड में मोहर्रम जुलूस और पारंपरिक खेल प्रतियोगिता के दौरान इंसानियत की मिसाल देखने को मिली। इंदिरा गांधी चौक पर हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच एक 108 एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस का सायरन सुनते ही नौजवान मोहर्रम कमेटी ने तुरंत खेल प्रतियोगिता रोक दी और स्वयंसेवकों ने भीड़ को व्यवस्थित कर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली कराया, जिससे वह सुरक्षित रांची रिम्स के लिए रवाना हो सकी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी अजीत कुमार मौजूद थे। अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों, नौजवान मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज खलीफा तथा अन्य सदस्यों ने प्रशासन के साथ मिलकर कुछ ही मिनटों में भीड़ हटाकर एंबुलेंस को निकलवाया। इस मानवीय पहल की पुलिस अधीक्षक समेत उपस्थित अधिकारियों ने सराहना की और कहा कि इस कदम ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

About The Author

See also  शराब दुकान में लूट की कोशिश, दुकानदार ने दिखाई हिम्मत तो भागे बदमाश

You may have missed