कैसे हुई थी मां के इस खास दिन को मनाने की शुरुआत, जानें मदर्स डे की दिलचस्प कहानी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- मां के योगदान और समर्पण के लिए उनका धन्यवाद कहने के लिए हर साल मई के दूसरे रविवार को Mother’s Day मनाया जाता है। इस साल यह दिन 12 मई को मनाया जाएगा। इस दिन मां को थैंक्यू बोलने के लिए तोहफे दिए जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी। आइए जानें क्या है Mother’s Day की कहानी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मां शब्द के साथ कई भावनाएं जुड़ी होती हैं। एक बच्चे के लिए उसकी मां की क्या अहमियत होती है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मां के त्याग और योदान को चुकाने की हम कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें, लेकिन ऐसा करना नामुमकिन है। इसलिए उनके त्याग और उनके सभी योगदानों को सम्मानित करने के लिए हर साल मई के दूसरे रविवार को Mother’s Day मनाया जाता है। इस दिन सिर्फ मां को नहीं बल्कि, हर उस महिला को धन्यवाद दिया जाता है, जो हमारे जीवन में मां की भूमिका निभाती हैं, हमारा ख्याल रखती हैं और हमारी चिंता करती हैं।

कब है Mother’s Day?

मां बिना किसी स्वार्थ और चाह के अपना पूरा जीवन अपने बच्चों को समर्पित कर देती है। मां चाहे होम मेकर हो या कोई वर्किंग वुमन हो, वह हमेशा अपने बच्चे की चिंता में लगी रहती है। वे हर स्थिति में अपने बच्चे को पहली प्राथमिकता देती हैं। वे ये सभी काम अपने बच्चों के प्रति प्यार के कारण करती हैं और बदले में कुछ नहीं मांगतीं। इसलिए Mother’s Day उन्हें थैंक्यू बोलने का एक अच्छा तरीका है। इस साल यह दिन 12 मई को मनाया जाएगा। इस दिन हम अपनी मम्मी को गिफ्ट देते हैं, उनके साथ कहीं घूमने जाते हैं या उनके लिए कुछ खास प्लान करते हैं, ताकि वे रिलैक्स कर सकें और खुश हो जाएं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे हुई थी Mother’s Day मनाने की शुरुआत और क्या है इसके पीछे की कहानी।

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

कैसे हुई Morther’s Day मनाने की शुरुआत?

इस दिन को मनाने की शुरुआत एना रीव्स जार्विस ने की थी। इसके पीछे कहानी ऐसी है कि इस दिन के जरिए एना अपनी मां एन रीव्स जार्विस को श्रद्धांजलि देना चाहती थीं। उनकी मां, गृहयुद्ध के समय एक एक्टिविस्ट की तरह काम करती थीं। जब 1904 में उनकी मृत्यु हुई, तो उनकी याद में उनकी पहली पुण्यतिथि पर वेस्ट वर्जिनिया में एक आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अन्य महिलाएं, जो मां बन चुकी थीं, को सफेद कार्नेशन दिए, जो उनकी मां के पसंदीदा फूल थे। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि हर साल Mother’s Day मनाया जाना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने कई कैंपेन किए और अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने 1914 में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे की तरह मनाने की घोषणा की। इस तरह हुई मदर्स डे मनाने की शुरुआत।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed