कितनी खतरनाक है अमेरिका की डेल्टा फोर्स, जिसने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका: लैटिन अमेरिका की सियासत में अचानक हलचल मचाने वाले दावों ने दुनिया का ध्यान एक बार फिर अमेरिका की सबसे रहस्यमयी सैन्य यूनिट पर खींच लिया है. वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में डेल्टा फोर्स का नाम तेजी से उभरा है. क्या वाकई अमेरिका की यह एलीट यूनिट किसी राष्ट्राध्यक्ष तक पहुंच सकती है? और अगर हां, तो यह यूनिट आखिर काम कैसे करती है और आखिर यह कितनी खतरनाक है, आइए जान लेते हैं. डेल्टा फोर्स अमेरिका की सेना की सबसे एलीट और गोपनीय स्पेशल मिशन यूनिट मानी जाती है. इसका आधिकारिक नाम 1st Special Forces Operational Detachment–Delta (1st SFOD-D) है. इसे आमतौर पर डेल्टा फोर्स, द यूनिट या Combat Applications Group (CAG) भी कहा जाता है. यह यूनिट सीधे जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस कमांड (JSOC) के अधीन काम करती है और केवल बेहद संवेदनशील मिशनों में तैनात की जाती है.डेल्टा फोर्स की स्थापना 1977 में कर्नल चार्ल्स चार्ली बेकविथ ने की थी. बेकविथ ने ब्रिटेन की स्पेशल एयर सर्विस (SAS) के साथ काम किया था और वहीं से उन्हें अमेरिका के लिए भी ऐसी ही एक टियर-1 यूनिट बनाने की प्रेरणा मिली. इसका मुख्यालय फोर्ट लिबर्टी (पूर्व में फोर्ट ब्रैग), नॉर्थ कैरोलिना में है. स्थापना के बाद से ही इस यूनिट को बेहद गोपनीय रखा गया.डेल्टा फोर्स का ऑपरेशन तरीका बाकी यूनिट्स से अलग होता है. इसके जवान अक्सर यूनिफॉर्म नहीं पहनते और छोटे-छोटे समूहों में काम करते हैं. इन्हें मिशन के दौरान रणनीति बदलने की पूरी आजादी होती है. यह यूनिट सर्जिकल स्ट्राइक, होस्टेज रेस्क्यू, हाई-वैल्यू टारगेट की गिरफ्तारी या निष्क्रियता और गुप्त खुफिया मिशन में माहिर मानी जाती है. शहरी इलाकों में बिना आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाए ऑपरेशन करना इसकी बड़ी पहचान है.डेल्टा फोर्स को खतरनाक इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह तेज, सटीक और बेहद गोपनीय तरीके से काम करती है. इसके जवान पैराशूट जंपिंग, गोताखोरी, स्नाइपिंग, विस्फोटक निष्क्रिय करने और उन्नत चिकित्सा तक में प्रशिक्षित होते हैं. दुनिया के किसी भी हिस्से में, किसी भी परिस्थिति में ऑपरेशन करने की क्षमता इसे अमेरिका की सबसे भरोसेमंद टियर-1 यूनिट बनाती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed