हाथी के हमले में घर ढहा, महिला घायल, इलाके में मची दहशत

Advertisements

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में हाथी के हमले से एक घर की दीवार ढह गई, जिससे एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया गया कि जंगली हाथी अचानक बस्ती में घुस आया और उत्पात मचाते हुए घर पर हमला कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

हमले के दौरान घर की दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का लगातार मूवमेंट बढ़ गया है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग को सूचित किया गया। लोगों ने प्रशासन से जंगली हाथियों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

About The Author

See also  सिलम गांव में बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा का अनावरण, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

You may have missed