गंदी बात’ पर अब हनी सिंह ने लिया यू टर्न, विवाद होते ही मांगी माफी,दिल्ली की ठंड पर विवाद बढ़ने पर दी सफाई

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: सिंगर यो यो हनी सिंह विवादों में घिर गए थे। उन्होंने दिल्ली में ‘नानकू एंड करण’ के कॉन्सर्ट में मंच पर ठंड को लेकर एक अश्लील टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही थी। अब उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है और सफाई भी दी है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा था।
गुरुवार को हनी सिंह ने माफी का वीडियो शेयर किया है। वह बोले, ‘मैं सिर्फ शो में गेस्ट था और इस कॉन्सर्ट से 2 दिन पहले मैं एक गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट से मिला था। मैंने जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि कैसे यंग जनरेशन जो है वो सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों से गुजर रही है। कई लोग अनसेफ सेक्स करते हैं। मैं फिर शो में गया और जब मैंने जेन जी ऑडियंस देखी तो मैंने सोचा उन्हें उनके स्टाइल में समझाऊं कि कॉन्डम का इस्तेमाल करें।’उन्होंने आगे कहा, ‘जिस तरह की भाषा और कंटेंट को जेन जी देखते हैं, मैंने सोचा उसी भाषा में उन्हें समझाऊं जिससे वे अच्छे से समझ सकें। लेकिन कुछ को मेरी भाषा अच्छी नहीं लगी तो जिनको मेरी भाषा सही नहीं लगी उनसे मैं माफी मांगता हूं। मैं दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा और अपनी भाषा में कंट्रोल रखूंगा। इसके अलावा मैं इस बात का भी ध्यान रखूंगा कि कैसे इन चीजों को एडिट करके भी आगे फॉर्वर्ड किया जा सकता है गलत तरीके से। खैर मैं सबसे माफी मांगता हूं।’
11 जनवरी 2026 को दिल्ली में हुए ‘नानको एंड कौन’ के कॉन्सर्ट की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। हनी सिंह इस क्लिप में दिल्ली की सर्दी का हवाला देते हुए ऑडियंस को कार में से*स करने और कंडोम का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई थी

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed