गैस किल्लत के बीच जमाखोरी का भंडाफोड़, रिटायर्ड शिक्षक के घर से 25 सिलेंडर जब्त

0
Advertisements
Advertisements

छतरपुर : देश में एलपीजी की कमी के बीच प्रशासन ने गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पर कार्रवाई तेज कर दी है। शहर के वार्ड नंबर-3 स्थित विश्वनाथ कॉलोनी में एक रिटायर्ड शिक्षक के घर पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार, खाद्य विभाग और सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने देर रात संयुक्त कार्रवाई की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जांच के दौरान टीम को घर के अंदर कुल 25 घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिले। अधिकारियों के अनुसार इनमें से 3 सिलेंडर भरे हुए थे, जबकि 22 खाली पाए गए। सभी सिलेंडरों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

प्रशासन को आशंका है कि इन सिलेंडरों को ज्यादा कीमत पर बेचने के लिए जमा किया गया था। मामले में रिटायर्ड शिक्षक श्यामलाल अहिरवार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisements
See also  ज्ञानवापी वजूखाना के वैज्ञानिक सर्वे की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed