जमशेदपुर में ऐतिहासिक पल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को करेंगी श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर का भूमि पूजन

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : स्टील सिटी जमशेदपुर जल्द ही एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे के दौरान 26 फरवरी को शहर में श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल सेंटर के भव्य मंदिर परिसर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों को संबोधित करने की भी संभावना जताई जा रही है. कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल के शामिल होने की उम्मीद है. हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें भोग वितरण की भी व्यवस्था शामिल है. करीब 2.5 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पूरी तरह पत्थरों से निर्मित होगा. इसे झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किए जाने की योजना है. इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह प्रस्तावित दौरा जमशेदपुर के लिए विशेष महत्व रखता है. हालांकि, कार्यक्रम की अंतिम पुष्टि प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही होगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  नव प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर में अष्टयाम सम्पन्न

Thanks for your Feedback!

You may have missed