आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया हिंदी दिवस…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हिंदी दिवस मनाया गया। इस पावन अवसर पर बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमे काव्य पाठ प्रतियोगिता , मुहावरे का प्रयोग कर नाटक प्रतियोगिता इत्यादि हुए । नाटक प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सहायक प्राध्यापक श्रीमती माधुरी कुमारी, और श्रीमती रेखा कुमारी गोप ने अपना योगदान दिया , और काव्य पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्री विनय सिंह शांडिल्य की भूमिका अग्रणी रही। छात्रों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया । उक्त अवसर पर प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रचना रश्मि ने सभी उपस्थित लोगो को हिन्दी दिवस की शुभकामनाऐ देते हुए संविधान में लिखित हिन्दी से जुङे तथ्यो पर चर्चा कीं साथ ही हिन्दी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को हिंदी दिवस की महता तथा इसकी उपयोगिता पर छात्रों का ध्यान इंगित कराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम का संचालन बी. एंड की छात्रा यज्ञसैनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिल्पी कुमारी द्वारा संपन्न हुआ। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

Advertisements
See also  एनआईटी के कर्मचारी अर्जुन कुमार का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन

Thanks for your Feedback!

You may have missed