कैंसर पीड़ित अधिकारी ने पत्नी और दो बेटियों संग दी जान, आदित्यपुर में एक ही परिवार की सामूहिक आत्महत्या से सनसनी

0
Advertisements

सरायकेला :- झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। टाटा स्टील गम्हरिया में कार्यरत एक सीनियर अधिकारी कृष्ण कुमार (40) ने कथित तौर पर कैंसर की बीमारी और पारिवारिक अवसाद से तंग आकर अपनी पत्नी डोली देवी (35) और दो मासूम बेटियों पूजा (13) व मैया (7) के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पड़ोसियों के अनुसार, गुरुवार शाम तक परिवार सामान्य रूप से देखा गया था, लेकिन शुक्रवार को पूरा दिन घर बंद रहने पर संदेह हुआ। देर रात घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने तुरंत आदित्यपुर थाना को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने के बाद सभी चारों सदस्य फंदे से लटके हुए पाए गए।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया के बीडीओ अभय द्विवेदी और सीओ कुमार अरविंद वेदिया भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सामने आया कि कृष्ण कुमार गंभीर रूप से कैंसर से पीड़ित थे, और पूरा परिवार पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन की स्थिति में था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed