“हेमंत हटाओ” “झारखण्ड बचाओ” भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे राज्य भर में हेमंत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आक्रोश प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे राज्य भर में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन “हल्ला बोल” धरना  दिया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी महानगर जमशेदपुर के द्वारा भी जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में “हल्ला बोल आक्रोश” प्रदर्शन धरना का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड कार्यालय के समक्ष भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ आवाज बुलंद किया और हेमंत सरकार के नीतियों पर अपना विरोध प्रदर्शन किया.

भाजपा के इस प्रदर्शन में महिला कार्यकर्त्ता और युवाओं ने भी अपनी विरोध दर्ज कराई. जमशेदपुर करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रशासन द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी. प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा नेताओ के द्वारा संबोधन के जरिए  “हेमंत हटाओ” ” झारखण्ड बचाओ” जैसे  नारे लगाये जा रहे थे.

Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed