झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट 4 दिनों तक सुबे में होगी जमकर बरसात

Advertisements
Advertisements

दिल्ली:- झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। 10 से 12 अगस्त तक झारखंड के 14 जिले में भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 10 और 11 अगस्त को सराकेला-खरसावां, खूंटी, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो समेत कुछ अन्य स्थान पर अति भारी बारिश हो सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से डालटनगंज से होकर टर्फ लाइन आगे तक गया है। इस वजह से रांची समेत राज्य के मध्य और दक्षिणी के विभिन्न इलाके में बारिश हो रही है। वहीं अभी मानसून फिरोजपुर, हिसार, पटना, मालदा से होकर अरुणाचल प्रदेश तक सक्रिय है। इसके असर से बिहार की सीमा से सटे झारखंड के कई जिले में अच्छी बारिश हो रही है। अभी पश्चिम बंगाल और बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है, जो 10 अगस्त के बाद लो प्रेशर एरिया में बदल जाएगा। इसके बाद दक्षिण पूर्व मानसून में हवा का रुख झारखंड की ओर होगा। इसके प्रभाव से झमाझम बारिश होगी।

राज्य में 69 दिन में 650.8 मिमी बारिश

राज्य में 69 दिन में 650.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। एक जून से आठ अगस्त के बीच सामान्य वर्षापात 607.8 मिमी की तुलना में वास्तविक वर्षापात 650.8 मिमी है। इस अवधि में सबसे ज्यादा जामताड़ा में 1048.7 मिमी, लोहरदगा में 1021.1 और हजारीबाग में 832.7 मिमी हुई है। सबसे कम बारिश गुमला में 661.1 मिमी की तुलना में 464.6 मिमी और सिमडेगा में 773.8 मिमी की तुलना में 580.0 मिमी बारिश हुई है। कम बारिश वाले इलाके पलामू में भी अभी तक सामान्य वर्षापात 480.7 मिमी की तुलना में 552.7 मिमी बारिश हो चुकी है। दक्षिण-पूर्व मानसून का आगमन झारखंड में 12 जून को हुआ था। इसके पहले सप्ताह कई जगह पर भारी बारिश हुई थी।

See also  मार्च 2026 में थिएटर पर धमाल: बॉलीवुड और साउथ की बड़ी फिल्में जल्द रिलीज़

लोहरदगा में सर्वाधिक 108.0 मिमी बारिश हुई

राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा लोहरदगा में 108.0 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रांची में 107.8, जमशेदपुर में 80.4, मैथन में 59.2, चांडिल में 53.0, हजारीबाग में 46.0 और लातेहार में 41.8 मिमी बारिश हुई।

Advertisements

You may have missed