SIR के काम में लगे BLO की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

0
Advertisements
Advertisements

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में भी मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के काम में लगे बीएलओ (BLO) सीताराम की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब वे गणना पत्र भरवा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे काम कम हो पाया था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।सीताराम गौड़ दमोह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंजरा में शिक्षक थे। वह की तौर पर एसआईआर के काम में लगे हुए थे। सीताराम गौड़ की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई गई है। वह पथारी बांदकपुर के रहने वाले थे। उनकी तबीयत खराब हो गई तो उन्हें पहले दमोह के जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत होने पर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। रायसेन ज़िले में एक अन्य बीएलओ रमाकांत पांडे की भी मौत हो गई। इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि सतलापुर इलाके के शिक्षक रमाकांत पांडे मंडीदीप में मतदाता सूची परीक्षण अभियान पर काम कर रहे थे। शुक्रवार देर रात किसी बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई। पांडे की मौत की सही वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। रमाकांत पांडे की पत्नी रेखा और परिवार के दूसरे सदस्यों ने अधिकारियों को बताया कि वह टीलाखेड़ी के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थे और उन्हें मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में ड्यूटी दी गई थी। उन्होंने दावा किया कि वह बहुत ज़्यादा काम के बोझ से जूझ रहे थे, जिससे उन्हें हर रात निर्धारित काम पूरा करने के लिए ज़्यादा घंटे काम करना पड़ता था। उन्होंने दावा किया कि पांडे को काम पूरा करने के लिए फ़ोन पर लगातार निर्देश मिलते थे। रेखा पांडे ने दावा किया कि लक्ष्य पूरे नहीं हुए और पिछली चार रातों से वह सोये नहीं थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed