दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोपी गुरमुख सिंह मुखे गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा निवासी एक महिला के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोपी पूर्व सीजीपीसी प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा है. पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है. उसकी गिरफ्तारी शहर से ही हुई है. इसको लेकर पुलिस ने मुखे के आवास पर इश्तहार भी छिपकाया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

5 नवंबर को की थी शिकायत
5 नवंबर 2022 को जमशेदपुर के कदमा उलियान निवासी एक महिला ने सीजीपीसी प्रधान गुरमुख सिंह मुखे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. महिला ने पुलिस को बताया था कि वह दो बच्चों को मां है और उसका पति विदेश में रहता है. महिला पारिवारिक विवाद सुलझाने बीते दिनों सीजीपीसी कार्यालय गई थी. महिला गुरमुख सिंह मु्खे से मिली जिसके बाद मुखे ने समझौता कराने की बात कही. 3 नवंबर की दोपहर 1:30 बजे मुखे उनके कदमा स्थित आवास आया था वहां उसके साथ छेड़खानी करते हुए पिस्टल की नोक पर दुष्कर्म किया. घटना के वक्त छोटा बेटा घर पर ही था. महिला के पास घटना का पूरा वीडियो भी है जिसे उसने पुलिस ने समक्ष प्रस्तुत किया था

Advertisements
See also  विधायक श्री सरयू राय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed