आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में 10 दिवसीय स्वदेशी मेला का आयोजन को सम्पन्न हुआ भूमिपूजन, देशभर के कोने कोने से आएंगे स्वदेशी प्रोडक्ट, 250 स्टॉल लगेंगे

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में 10 दिवसीय स्वदेशी मेला का आयोजन हो रहा है. जिसको लेकर आज भूमिपूजन सम्पन्न हुआ. इस मेले में देशभर के कोने कोने से स्वदेशी प्रोडक्ट के करीब 250 स्टाल लगाए जाएंगे. इसका आयोजन स्वदेशी जागरण मंच, स्वर्णिम फाउंडेशन और स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त प्रयास से फुटबॉल मैदान हो रहा है. आदित्यपुर में यह मेला दूसरी बार लग रहा है जो 6 से 15 फरवरी तक आयोजित होगा. जिसके लिए आज भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न हुआ. जिसमें पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी सिंह ने यजमान की भूमिका निभाई. इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच की मंजू ठाकुर, जयंत श्रीवास्तव, संध्या प्रधान, प्रकाश मेहता, रमेश हांसदा, सुनीता मिश्रा, दुलारी झा, नीलू सिंह, किरणजीत कौर, विवेक कुमार, मनीष वंदन, प्रमोद राय, अमित मिश्रा आदि शामिल रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  नलगोंडा मंदिर उत्सव में भीड़ की भगदड़, अग्निगुंडम में गिरने से 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed