बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह में मचा धमाल, अंकिता सिन्हा की शानदार प्रस्तुति

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- बन्ना गुप्ता फैंस क्लब की ओर से कदमा दुर्गा पूजा मैदान में कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मनोज झा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता, कवयित्री अंकिता सिन्हा, डॉक्टर संध्या सिन्हा सूफी, कवि डॉ उदय हयात, श्यामल सुमन, नवीन कुमार अग्रवाल, साबिर नवावदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद कवि सम्मेलन की बागडोर नवीन कुमार अग्रवाल ने संभाला। सर्वप्रथम कवि सम्मेलन का आगाज सरस्वती वंदना से शहर की ख्याति प्राप्त युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा ने किया। कवि सम्मेलन में सबसे मजेदार बात यह रही कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री बन्ना गुप्ता कवि श्यामल सुमन कविता पाठ की प्रस्तुति पर के बाद अपने आप को रोक नहीं पाए और माइक थाम लिया। इसके बाद पुलिस नेताओं और खुद अपने ऊपर कटाक्ष करते हुए एक से बढ़कर एक कविता सुनाएं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शहर की युवा कवयित्री अंकिता सिन्हा देश की पहली महिला है जिन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पहले गणतंत्र दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर झंडातोलन और देशभक्ति गीत की प्रस्तुति कर अपने शहर जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का नाम देश में रोशन किया। भारतीय तिरंगा गौरव अवार्ड सहित दर्जनों सम्मान से सम्मानित अंकिता सिन्हा ने कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अंकिता सिन्हा ने शुरुआत…
अरमानो को सन्दल कर के मानेगा। दिल की दुनिया जंगल कर के मानेगा।। इश्क़ में तेरे सब कुछ तो मैं भूल चुकी।
अब क्या मुझको पागल कर के मानेगा।। से की। कवि सम्मेलन में डॉ उदय हयात, सबीर नवाबदी, श्यामल सुमन, डॉक्टर संध्या सिन्हा सूफी ने अपनी प्रस्तुति पर श्रोताओं को खूब आनंदित किया।
कवि सम्मेलन का होली मिलन समारोह को सफल बनाने में बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements

You may have missed