विश्व आदिवासी दिवस पर निकलेगा भव्य जतरा, 5000 कलाकारों की प्रस्तुति बनेगी आकर्षण

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 और 10 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन दोपहर 1:30 बजे भव्य जतरा निकलेगा, जिसमें देशभर से 5,000 से अधिक आदिवासी कलाकार पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ शामिल होंगे। जतरा की शुरुआत जेल म्यूजियम से होगी और यह जेल चौक, करमटोली चौक, प्रेस क्लब, लोकायुक्त कार्यालय और गेरिसन चौक होते हुए मोरहाबादी मैदान पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री प्रतिभागियों का स्वागत करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दो दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक जनजातीय खान-पान, कला-शिल्प प्रदर्शनी, आदिवासी पुस्तक मेला, 5डी इमर्सिव जोन, ड्रोन और लेजर शो, वृत्तचित्र एवं फिल्म महोत्सव तथा ट्राइबल फैशन शो प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजन के लिए पांच प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं और सुरक्षा व यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव का समापन 10 अगस्त को होगा और इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे।

About The Author

See also  सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

You may have missed