सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला (झारखंड) में इंटर्नशिप प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला (झारखंड):सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड में छात्र – छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने की दिशा में पहल करते हुए कॉलेज प्रशासन द्वारा इंटर्नशिप प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव प्रदान कर उनकी रोजगार योग्यता, आत्मविश्वास एवं व्यावसायिक कौशल को सुदृढ़ करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य श्री सुधांशु शांडिल्य ने कहा कि आज का शिक्षा तंत्र केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रह सकता। इंटर्नशिप प्रोग्राम छात्र – छात्राओं को कक्षा में अर्जित ज्ञान को व्यवहार में उतारने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकेंगे।

कुलसचिव डॉ० गुलाब सिंह आजाद ने छात्र – छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इंटर्नशिप से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, कार्य संस्कृति और व्यावसायिक अनुशासन का विकास होगा, जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

कुलपति प्रोफेसर डॉ० ब्रज मोहन पत पिंगुआ ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि कुशल, सक्षम और आत्मनिर्भर युवा तैयार करना है। इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से छात्र – छात्राओं अपने विषय से संबंधित वास्तविक अनुभव प्राप्त करेंगी, जिससे उनके ज्ञान में गहराई आएगी और रोजगार के बेहतर अवसर सुलभ होंगे।

इस अवसर पर छात्रा तपती महतो को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक अनुभव ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। इंटर्नशिप प्रोग्राम छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो उन्हें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाएगा।

See also  जमशेदपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारी बदले; साकची, बर्मामाइंस, सिदगोड़ा समेत कई थानों में नई तैनाती

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र – छात्राओं को फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री, अस्पताल, रिसर्च लैब, कम्युनिटी सर्विस सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप हेतु चयन प्रक्रिया योग्यता, रुचि एवं क्षमता के आधार पर पारदर्शी रूप से संपन्न की जाएगी।

छात्र – छात्राओं ने इस अभिनव पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रोग्राम उनके करियर निर्माण, कौशल विकास एवं भविष्य की दिशा तय करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह इंटर्नशिप प्रोग्राम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।

यह संपूर्ण कार्यक्रम राहुल कुमार साव, किशोर कुमार महाकुर, उमा महतो, साफिनाज तायेबा, हर्षा वर्मा एवं प्रतीक कुमार के कुशल मार्गदर्शन, समर्पण एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed