17 मार्च को सजेगा जीण माता का भव्य दरबार, महा मंगल पाठ में शामिल होंगी 1500 महिलाएं

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित धालभूम क्लब मैदान (अग्रसेन भवन के सामने) में 17 मार्च को श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा 20वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां संस्था के सदस्यों द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं. जानकारी के अनुसार कोलकाता के कारीगरों द्वारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जाएगा. दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ आयोजित होगा, जिसमें 1500 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

महा मंगल पाठ के लिए कूपन वितरण “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर शुरू कर दिया गया है. पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजूका को आमंत्रित किया गया है. वहीं शाम के समय भजनों की विशेष प्रस्तुति होगी, जिसमें जयपुर से रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरु सोनी अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि कोलकाता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल ग्रुप टीम संगत देगी. इस धार्मिक कार्यक्रम का मंच संचालन स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल करेंगे. महोत्सव का मुख्य आकर्षण माता के दरबार की भव्य सजावट, अखंड ज्योत, जीण शक्ति मंगल पाठ, भजन संध्या और जीण रसोई रहेगा. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी किया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष तुलसी खेमका, संस्थापक शंभू खन्ना समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed