खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य समापन, शानदार समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुति ने जीता दिल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 के उद्घाटन और समापन समारोह को दिल्ली की इवेंट एजेंसी Winning Routes ने भव्य और यादगार अंदाज में आयोजित किया। इस आयोजन ने न केवल खेलों की भावना को दर्शाया, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान भव्य नृत्य प्रस्तुतियां, लोक कला प्रदर्शन और सांस्कृतिक झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने पूरे माहौल को और भी जीवंत बना दिया। अतिथियों को पारंपरिक कला से जुड़े विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किए गए, जो राज्य की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं। शाम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड गायिका भूमि त्रिवेदी की दमदार प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

10 दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ (25 मार्च से 3 अप्रैल 2026) का समापन समारोह भी उतना ही भव्य रहा। विजेता राज्यों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया, जबकि मंच पर देशभक्ति गीतों पर आधारित ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने समापन को यादगार बना दिया। इस आयोजन ने न केवल खेल भावना को मजबूत किया, बल्कि देशभर में आदिवासी संस्कृति और प्रतिभा को एक नया मंच भी प्रदान किया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed