पंचायत कार्यालय से सरकारी फंड से खरीदे गये सामान गायब, 35 ग्रामीणों ने डीसी से की शिकायत

Advertisements

गढ़वा : मझिआंव प्रखंड की पुरहे पंचायत में सरकारी राशि से खरीदे गये सामान गायब होने का मामला सामने आया है। पंचायत कार्यालय के लिए 13वें, 14वें और 15वें वित्त आयोग की राशि से खरीदे गये सामान कार्यालय में नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पंचायत के करीब 35 ग्रामीणों ने एकजुट होकर 10 नवंबर 2026 को जिला उपायुक्त को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया है कि पंचायत कार्यालय के संचालन के लिए वित्त आयोग की राशि से कई जरूरी सामान खरीदे गये थे, लेकिन वर्तमान में इनमें से कोई भी सामान कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। गायब सामानों में पानी टैंकर के ऊपर लगा वाटर मोटर, लोहे की अलमारी, कंप्यूटर, लैपटॉप, सीलिंग फैन, स्टेप्लाइजर, सोनी का कैमरा, दरी, तिरपाल और कार्यालय से जुड़े अन्य सामान शामिल हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड के कुछ पदाधिकारियों पर मिलीभगत कर सामान नकद भुगतान लेकर बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई है कि कुछ सामानों की खरीदारी केवल सरकारी कागजों में दिखाई गई होगी या खरीदे गये सामान का निजी उपयोग किया जा रहा होगा। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, पुरहे पंचायत जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित एक अत्यंत पिछड़ा और गरीब पंचायत है। उनका आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के बजाय कागजों पर पूरा दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत फंड से खरीदे गये सामानों के साथ अब तक संचालित सभी सरकारी योजनाओं की भी जांच कराने की मांग की है। उपायुक्त को आवेदन देने वालों में विष्णु प्रसाद यादव, फुलेन्द्र कुमार यादव, अमरेन्द्र कुमार यादव, मोहन प्रसाद यादव, संतोष यादव, ओम प्रकाश यादव, अनिल कुमार यादव, पवन प्रकाश यादव, दुजीत ठाकुर और नरेश राम सहित करीब 35 ग्रामीण शामिल हैं।

About The Author

You may have missed