ड्राइवर से मारपीट कर 1.20 लाख रुपये मूल्य के सामान की लूट

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- गोलमुरी के नामदा बस्ती में रविवार को नामदा बस्ती के ही रहने वाले ड्राइवर अमरीक सिंह को मारपीट कर उसकी सोने की चेन अंगूठी आदि लूट ली है। अमरीक सिंह ने पुलिस को बताया कि लूटे गए सामान की कीमत एक लाख रुपए से लेकर एक लाख 20 हजार रुपए के आसपास है। अमरीक सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने अमरीक सिंह को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है।
अमरीक सिंह ने बताया कि वह घर से सब्जी खरीदने के लिए निकला था। तभी दो कानवाई चालक उसके पास आए। इन कानवाई चालकों का नाम मुख्तार सिंह और त्यागी सिंह है । इन दोनों ने उसके साथ मारपीट की और सोने की अंगूठी और चेन समेत अन्य सामान छीन लिए । सामान छीनने के बाद ही लोग फरार हो गए। मारपीट में मुख्तार सिंह हाथ में कड़ा पहने हुए था। इस कड़े की चोट से अमरीक लहूलुहान हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एनआईटी जमशेदपुर में 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और डिजिटल पारदर्शिता पर जोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed