बजट के अगले दिन ही धड़ाम हुआ सोना-चांदी, 72500 रुपये गिर गए दाम,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: देश का आम बजट पेश होने के अगले ही दिन सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संकेतों, मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली के दबाव के बीच कीमती धातुओं के दाम धड़ाम हो गए. सोने की कीमतों में जहां करीब 3 फीसदी की गिरावट आई, वहीं चांदी के दामों में 9 फीसदी तक की तेज गिरावट देखी गई.चांदी की कीमत 72,500 रुपये यानी 18.85 फीसदी टूटकर 3,12,000 रुपये प्रति किलो (सभी करों सहित) पर आ गई. यह लगातार दूसरा दिन है जब चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले गुरुवार को चांदी ने 4,04,500 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था. हालांकि, इस बड़ी गिरावट के बावजूद जनवरी महीने में चांदी ने मजबूत बढ़त दर्ज की. दिसंबर 2025 के अंत में 2,39,000 रुपये प्रति किलो के मुकाबले जनवरी में चांदी 73,000 रुपये यानी 30.5 फीसदी मजबूत रही.सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली. सोना 3,500 रुपये यानी 2.07 फीसदी गिरकर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया. पिछले सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने ने 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद 7.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की थी. हालांकि मासिक आधार पर सोना भी फायदे में रहा और जनवरी में इसमें 27,800 रुपये यानी 20.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 5,087 डॉलर प्रति औंस और चांदी 95.26 डॉलर प्रति औंस तक फिसलने का असर भारतीय बाजार पर पड़ा है. डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है. इसके अलावा, बजट में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) पर कैपिटल गेन टैक्स में राहत दिए जाने से फिजिकल सोने की मांग पर भी असर पड़ रहा है.
फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है. जहां निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं, वहीं आभूषण खरीदने वालों के लिए यह गिरावट किसी राहत से कम नहीं मानी जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed