जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में “गो ग्रीन एनवायरनमेंट” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के एमबीए विभाग द्वारा “बरसो रे-सावन गाला” (गो ग्रीन एनवायरनमेंट) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय कुलपति महोदया प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने बताया कि सावन का पर्व प्रकृति के महत्व और उसके सतत संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने पाठ्यक्रमों को इंडस्ट्रीज की डिमांड के साथ जोड़कर री स्ट्रक्चर करने की बात कही। छात्राओं के व्यक्तित्व के विकास के लिए होलिस्टिक शिक्षण प्रणाली की जरूरत पर बल दिया।
इस कार्यक्रम में एमबीए के आखिरी सेमेस्टर की छात्राओं को विदाई दी गई। माननीय कुलपति महोदया के साथ छात्राओं ने वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान गणेश वंदना, सावन नृत्य, मेहंदी की टैटू कला जैसे कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को कुलसचिव डाॅ. प्रभात कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। संयोजन एमबीए विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ श्वेता प्रसाद और डॉ कीया बनर्जी ने किया। मौके पर प्राॅक्टर डॉ. अविनाश कुमार सिंह और वोकेशनल कोर्स की कोऑर्डिनेटर डॉ. अन्नपूर्णा झा भी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड में CHO के 1038 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

Thanks for your Feedback!

You may have missed