घाटशिला उपचुनाव: भाजपा ने भेजी 4 संभावित उम्मीदवारों की सूची, बाबूलाल सोरेन का नाम सबसे आगे

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला :- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार तय करने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं भाजपा ने भी चार संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। इन नामों में बाबूलाल सोरेन, लखन मार्डी, सुनीता देवदूत सोरेन, और रमेश हांसदा शामिल हैं। अब इन नामों पर अंतिम निर्णय दिल्ली में होने वाली भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बाबूलाल सोरेन का नाम सबसे प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है, और उनके नाम की घोषणा अब केवल औपचारिकता मानी जा रही है।

प्रदेश नेतृत्व ने इस बार घाटशिला के स्थानीय नेताओं से राय-मशविरा करने के साथ-साथ पंचायत स्तर पर भी सर्वे कराया, जिसके बाद इन चार नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

गौरतलब है कि बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें घाटशिला से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे लगभग 22 हजार वोटों से हार गए थे। उस समय चंपाई सोरेन ने जीत दर्ज की थी। बाद में पिता-पुत्र दोनों भाजपा में शामिल हो गए थे।

अन्य संभावित उम्मीदवारों की बात करें तो लखन मार्डी ने 2019 में भाजपा के टिकट पर घाटशिला से चुनाव लड़ा था। वहीं सुनीता सोरेन और रमेश हांसदा पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और दोनों की छवि मजबूत जमीनी कार्यकर्ताओं की रही है।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि घाटशिला सीट पर जीत के लिए जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी जल्द ही उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा करेगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed