मकर संक्रांति से पहले डुमरिया में बेसहारा बुजुर्गों को गीजर व राहत सामग्री भेंट

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से मकर संक्रांति से पूर्व सामाजिक सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। संगठन की टीम ने जमशेदपुर से करीब 65 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के बकुलचंदा गांव पहुंचकर बेसहारा बुजुर्गों को गीजर उपलब्ध कराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए शॉल, टोपी, बेडशीट और खाने-पीने की आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई। यह सेवा कार्य डुमरिया के बकुलचंदा गांव में संचालित उस आश्रयगृह में किया गया, जहां बेसहारा बुजुर्गों की देखभाल की जाती है।

जानकारी के अनुसार हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से यहां “निर्वाण-2” नाम से आश्रयगृह संचालित किया जा रहा है, जिसमें निराश्रित बुजुर्गों को रहने और भोजन की सुविधा दी जाती है।

कार्यक्रम डॉ. एमएस सिंह मानस के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संगठन की टीम ने बुजुर्गों के साथ पूरा दिन बिताया और उन्हें जरूरत की विभिन्न सामग्रियां प्रदान कीं। इस दौरान बुजुर्गों ने भी संगठन के सदस्यों के साथ समय बिताकर खुशी जाहिर की।

इस सेवा कार्य में झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक प्रभा सिंह, लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपा सिंह, कोल्हान महासचिव मुदिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष सुनंदा सिंह, महासचिव माधवी सिंह, सचिव पूर्णिमा सिंह, प्रतिमा सिंह, गोलमुरी अध्यक्ष कंचन सिंह और रश्मि सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

संगठन की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद और बेसहारा लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed