आदित्यपुर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे जुआ और लॉटरी के अड्डे ,पुलिस बनी अनजान, बर्बाद हो रहे युवा

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला / आदित्यपुर:– जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में लगातार अवैध -धंधे खूब फल- फूल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक यहां जुआ- लॉटरी के अड्डे बेरोकटोक चल रहे हैं. खुलेआम जुआ लॉटरी का अवैध -धंधा चल रहा है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है जो कुछ और इशारा कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नाम ना छापने की शर्त पर स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा बताया गया है कि कुछ दिनों पूर्व मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद यहां लॉटरी -जुआ का अवैध धंधा बंद था. लेकिन बीते कुछ दिनों से जुआ का अड्डा फिर खुल गया है. जहां बस्ती और आसपास इलाके से बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं. लॉटरी जुआ लत के चलते युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है. लेकिन पुलिस प्रशासन को इसकी तनिक भी चिंता नहीं है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ मिलीभगत से यह गोरखधंधा शुरू किया गया है. तस्वीरों मे साफ़ देख सकते हैं कि किस प्रकार जुआ का अड्डा चल रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हब्बा -डब्बा का गोरखधंधा जोरों पर शुरू किया गया था. जो एसपी के निर्देश के बाद बंद था लेकिन जानकारी के मुताबिक फिर से थाने की मिलीभगत से खेल शुरू हो चुका है. सूत्र बताते है कि वर्तमान में तीन जगहों पर खेल हो रहा है जो कि युवाओं के भविष्य के लिए खतरा है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed