जमशेदपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 200 से ज्यादा मरीजों की जांच

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- शहर के मानगो क्षेत्र में रविवार को एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शालीमार ऑप्टिकल, आनंद आई केयर और मदर क्लिनिक के संयुक्त सहयोग से लगाया गया। शिविर में करीब 200 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। जिसमें चश्मे का नंबर, मोतियाबिंद और अन्य नेत्र समस्याओं की पहचान की गई। शिविर में विशेष रूप से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद शुश्रुत की उपस्थिति रही। उन्होंने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और गंभीर मामलों में आगे के इलाज की सलाह भी दी। इस आयोजन का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त नेत्र जांच की सुविधा देना और समय रहते आंखों की बीमारियों का इलाज सुनिश्चित करना था। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह रहा । आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक शिविर लगाए जाते रहेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  चाईबासा सदर अस्पताल में सेवा का उदाहरण: रोटरी क्लब ने मरीजों में बांटे फल

Thanks for your Feedback!

You may have missed