उलीडीह में चमत्कार का झांसा देकर महिला से लाखों के गहने ठगे, तीन कथित साधु फरार

0
Advertisements

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। संजय पथ स्थित सर्वोदय पथ निवासी कंचन देवी को तीन कथित साधुओं ने चमत्कार का झांसा देकर लाखों रुपये के सोने के गहनों से ठग लिया और मौके से फरार हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है, जब तीन साधु महिला के घर पहुंचे। उन्होंने खुद को सिद्ध पुरुष बताते हुए पत्थर को सोना बनाने का दावा किया और तरह-तरह के चमत्कार दिखाने लगे। उनकी बातों में आकर महिला ने उन पर भरोसा कर लिया।

साधुओं ने कहा कि यदि घर में मौजूद सोने को एक विशेष प्रक्रिया से शुद्ध किया जाए, तो वह कई गुना बढ़ सकता है। इसके बाद उन्होंने महिला से घर में रखे सभी सोने के गहने लाने को कहा। महिला ने अपनी सोने की चेन, जिउतिया और अन्य गहने उन्हें सौंप दिए।

आरोपियों ने गहनों को एक कपड़े की पोटली में बांध दिया और मंत्र पढ़ते हुए महिला को कुछ समय तक पोटली न खोलने की हिदायत दी। इसके बाद वे तीनों वहां से चले गए।

जब काफी देर बाद महिला ने पोटली खोली, तो उसमें असली गहनों की जगह नकली सामान और पत्थर निकले। यह देखकर महिला घबरा गई और घर में शोर मच गया। उस वक्त वह घर में अकेली थी।

घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति चंदन कुमार घर पहुंचे और उलीडीह थाना में पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  चांडिल थाना से महज 100 मीटर दूर पूर्व आभूषण कारोबारी के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर जेवरात ले गए नकाबपोश अपराधी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह के चमत्कार या लालच में न आएं और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed