Advertisements
Advertisements

मुंबई -अहमदाबाद (संवाददाता ):-टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है ।मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई -अहमदाबाद हाईवे पर हुआ हादसा हुआ । शुरुआती जानकारी के मुताबिक मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। कार ने कुल 4 लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है । दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पालघर पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया  मिस्त्री जिस कार में सवार थे उसका नंबर MH-47-AB 6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब 3:30 बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्य नदी पुल पर हुआ। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि बाकी 2 लोग घायल हो गए हैं।

इसी साल जून में पिता का निधन हुआ था

इसी साल 28 जून को सायरस उसके पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93 )का निधन हुआ था। साइरस और उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार में उनकी मां पार्टसी पेरिंन डुबास, शाहपुर मिस्त्री के अलावा दो बहने लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री रह गई है।

टाटा ग्रुप के छठे ग्रुप चेयरमैन थे साइरस

दिसंबर 2012 को रतन टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट ले लिया था ।  उसके बाद साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन बनाया गया था । मिस्त्री टाटा संस के सबसे युवा चेयरमैन थे, मिस्त्री परिवार की टाटा संस 18.4% की हिस्सेदारी है वह टाटा ट्रस्ट के बाद टाटा संस में दूसरे बड़े होल्डर्स है।

See also  जमशेदपुर ग्रामीण जंगल मेले का रंगीन उद्घाटन, लोगों ने भव्य उत्सव मनाया

24 अक्टूबर 2016 को पद से हटाए गए थे

हालांकि 4 साल के अंदर ही 24 अक्टूबर 2016 को टाटा संस ने उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया था । उनकी जगह रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था । इसके बाद 12 जनवरी 2017 में एन  चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन बनाए गए थे।

इस विवाद को लेकर टाटा संस का कहना था कि मिस्त्री के कामकाज का तरीका टाटा संस के काम करने के तरीके से मेल नहीं खा रहा था।  इसी वजह से बोर्ड के सदस्यों का मिस्त्री पर भरोसा उठ गया था टाटा के डेढ़ सौ साल से भी ज़्यादा समय के इतिहास में सारस मिस्त्री छोटे ग्रुप चेयरमैन थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed