पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने हजारों समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand: महाशिवरात्रि के दिन झारखंड प्रदेश भाजपा ने झामुमो को बड़ा झटका दिया। झामुमो के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के साथ भुइयां समाज के सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल हुए। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। दोपहर डेढ़ बजे दुलाल भुइयां अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबूलाल मरांडी ने उन्हें और उनके साथ आए समर्थकों को भाजपा की सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया।भाजपा में शामिल होने के बाद दुलाल भुइयां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि आज झारखंड के हजारों भुइयां समाज के लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। हालांकि, JMM के महासचिव विनोद पांडेय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भुइयां फिलहाल पार्टी में सक्रिय नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 2009 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद भुइयां ने कई दल बदले, जिनमें झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी भी शामिल हैं।पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुलाल भुइयां केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि दलित समाज की आवाज हैं। उनके भाजपा में आने से पार्टी की पकड़ समाज के अंतिम पायदान तक मजबूत होगी। उन्होंने झामुमो पर राज्य के आम लोगों के हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। समारोह में दुलाल भुइयां के अलावा 200 से भी अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed