बदले आरक्षण रोस्टर पर पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव रविवार को करेंगे वार्ड 28 की जनता से मंत्रणा

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:  बदले हुए नगर निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव रविवार को वार्ड संख्या 28 के नागरिकों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में निकाय चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मंगलवार की सुबह पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार मेयर का पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं उनका गृह वार्ड सहित आसपास के प्रमुख वार्ड महिला अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। बदले हुए इस आरक्षण समीकरण के चलते स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। बता दें की वार्ड संख्या 28 पूर्व मेयर बिनोद श्रीवास्तव के राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रहा है और यहां के नागरिकों की राय उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए रविवार को वार्ड 28 के लोगों के साथ बैठक कर आगे की चुनावी दिशा तय की जाएगी। बैठक में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ नगर निगम चुनाव में संभावित भूमिका और समर्थन को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक को आगामी निकाय चुनाव की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दूसरी और भारतीय जानता पार्टी के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आगे रणनीति तय की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में पूर्व मेयर के परिवार से उम्मीदवारी की हो सकती है चर्चा

आरक्षण रोस्टर के चलते पूर्व मेयर के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। जनता की भावना से अवगत होने के उपरांत अपने परिवार से किसी को वार्ड का उम्मीदवार बनायेंगे या नहीं इसको लेकर निर्णय हो सकता है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed