झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन टीएमएच में भर्ती

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तबियत खराब होने के कारण उन्हें शनिवार की देर रात टीएमएच में भर्ती कराया गया है. यहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रहा है. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनका बीपी कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालाकि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से चंपाई सोरेन की हालत में लगातार सुधार आ रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चंपाई सोरेन रविवार को संथाल परगना के बरहेट में आयोजित भाजपा की सभा को संबोधित करने जाने वाले थे. उनकी तबियत खराब हो जान के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है. उन्हें झारखंड के संताल की जिम्मेवारी भाजपा की ओर से दी गई है. चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने के साथ ही संताल परगना में भाजपा को मजबूत करने और लोगों को भाजपा के पक्ष में करने की गोलबंदी में जुटे हुए हैं.

Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed