युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर, पांचों आईटीआई को उद्योगों से साझेदारी बढ़ाने का निर्देश

Oplus_16908288

Advertisements
Advertisements

पलामू : उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कौशल समिति, आईटीआई इकोसिस्टम, पीएम-सेतु और राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) से जुड़ी बैठक हुई। इसमें जिले में चल रही कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया। जिला कौशल पदाधिकारी नीरज कुमार को जिला कौशल विकास योजना (डीएसडीपी) तैयार करने के लिए संबंधित विभागों से जरूरी आंकड़े जुटाने और तय समय में योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उपायुक्त ने जिले के सभी पांच आईटीआई में उद्योगों के साथ साझेदारी बढ़ाने और स्थानीय जरूरत के अनुसार ट्रेड में प्रशिक्षण की व्यवस्था करने को कहा। पीएम-सेतु योजना का व्यापक प्रचार करने के साथ सीसीएल, टाटा स्टील, आयरन एवं स्टील क्षेत्र की कंपनियों और अन्य उद्योगों के साथ मिलकर युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। युवाओं और उद्योगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए सेमिनार कराने और जिला स्तर पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स से कौशल प्रशिक्षण ले चुके युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कदम उठाने को कहा गया। स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को देखते हुए जरूरत के आधार पर कौशल प्रशिक्षण योजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा कृषि प्रसंस्करण और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

About The Author

You may have missed