दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ATC में तकनीकी खराबी से उड़ान संचालन प्रभावित


दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान संचालन में तकनीकी समस्या आ गई है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल का सर्वर डाउन है. सर्वर डाउन होने की वजह से कई विमानों के संचालन में दिक्कत आ रही है. इस समस्या के कारण 80 से अधिक विमान प्रभावित
हुए हैं. इसके कारण डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों असर पड़ रहा है. सुबह से ही सर्वर डाउन है. कल शाम को भी सर्वर डाउन होने की वजह से 20 से अधिक विमान को टेक ऑफ करने में समस्या आई थी. स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है.एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी समस्या के कारण देरी हो रही है, जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा का समर्थन करता है. कंट्रोलर उड़ान योजनाओं को मैन्युअली प्रोसेस कर रहे हैं, जिससे कुछ देरी हो रही है. तकनीकी टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रही हैं. हम सभी यात्रियों और संबंधित पक्षों की समझ और सहयोग की सराहना करते हैं.कुछ एयरलाइनों को तकनीकी खराबी के कारण चेक-इन प्रक्रिया में रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है.
टेक ऑफ करने में समस्या आई थी. स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है.एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) एयर ट्रैफिक को संचालित करता है. यह विमानों को आसमान में टकराने से बचाता है, उड़ान मार्गों को नियंत्रित करता है और एयरपोर्ट पर टेकऑफ-लैंडिंग को मैनेज करता है. एटीसी में जो अधिकारी होते हैं, वो रडार, रेडियो और कंप्यूटर सिस्टम की मदद से विमानों को निर्देश देते हैं और पायलट से लगातार संपर्क में रहते हैं.




