बिहार के इस जिले में 5 बच्चियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत,

0
Advertisements
Advertisements

बिहार:  बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गांव में कथित तौर पर पांच बच्चियों द्वारा एक साथ जहर खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें से 4 बच्चियों की मौत हो गई है जिस कारण हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में क्या कुछ पता लगा है।ये पूरा मामला जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझर शरीफ पंचायत के सैदपुर गांव का है। यहां गांव में एक ही साथ पांच नाबालिग बच्चियों के जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में चार बच्चियों की मौत हो गई। बच्चियों की मौत के बाद परिजनों ने एक साथ चारों बच्चियों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन इस घटना की हवा पुलिस को भी नहीं लग सकी। इस मामले में ग्रामीणों ने बिल्कुल ही छुपी साध लिया है और इस संदर्भ में अपनी जुबान तक नहीं खोल रहे हैं।आईजी और एसपी ने गांव की महिलाओं से पूछताछ की, लेकिन वे घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता सकीं। जांच के दौरान गांव में एक भी पुरुष पुलिस के सामने नहीं आए, जिससे संदेह और गहरा गया है। जांच के बाद आईजी ने बताया कि घटना की आशंका है, लेकिन कोई भी ग्रामीण कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने आशंका जताई कि या तो ग्रामीणों को किसी ने डरा-धमका दिया है या फिर किसी अन्य तरीके से गांव में दहशत का माहौल बना दिया गया है। मुखिया सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे सामने नहीं आए। गांव का चौकीदार दूसरे गांव का रहने वाला है, जिससे उसे भी घटना की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।बताया गया कि जहां बच्चियों के उल्टी करने की बात बताई गई, वहां भी पुलिस पहुंची पर कोई साक्ष्य नहीं मिला। आईजी ने बताया कि पूरे मामले की जांच का आदेश थानाध्यक्ष को दिया गया है।

See also  इरान में स्कूल बमबारी: 160 से अधिक बच्चियों की मौत पर शोक और सामूहिक अंतिम संस्कार

जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। बताया गया कि जिस बच्ची के जीवित बचने की बात कही जा रही है, उसके पिता पुलिस के सामने नहीं आए हैं और पुलिस को जानकारी मिली है कि वे फिलहाल गांव में मौजूद नहीं हैं।
फिलहाल यह मामला पूरी तरह रहस्य बना हुआ है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। एसडीपीओ अशोक कुमार दास, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed