महिला समितियों के प्रयास से पांच अवैध शराब भट्ठियां बंद…

0
Advertisements
Advertisements

खरसावां – खरसावां प्रखंड के ग्राम रेंगोगोड़ा में संचालित पांच अवैध देसी शराब भट्ठियों को महिला समितियों के प्रभावी हस्तक्षेप से बंद करा दिया गया। महिलाओं ने संगठित होकर इन अवैध ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में नशे का अड्डा समाप्त हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

07 फरवरी 2025 को श्री साईं चबूतरा, रेंगोगोड़ा में विभिन्न महिला समितियों की बैठक हुई, जिसमें अवैध शराब भट्ठियों को बंद कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद महिलाओं ने सभी पांच संचालकों को 48 घंटे के भीतर शराब भट्ठियां बंद करने की चेतावनी दी। समय सीमा समाप्त होने के बाद, 09 फरवरी को औचक निरीक्षण किया गया। तीन भट्ठियों के संचालकों ने स्वेच्छा से शराब नष्ट कर दी और भविष्य में न दोहराने का आश्वासन दिया, जबकि दो संचालक – रमेश बोदरा और साहेब बोदरा – विरोध पर उतर आए। महिलाओं के दृढ़ संकल्प के आगे उन्हें भी भट्ठियां बंद करनी पड़ीं।

इस अभियान में जय मां आकर्षिणी महिला समिति, आजीविका महिला समिति, जय महादेव महिला समिति, सुषमा रानी आजीविका महिला समूह और जय मां सरस्वती आजीविका महिला समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की है।

Advertisements
See also  चाकुलिया में लैंप्स भवन का शिलान्यास, आम लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed