परसुडीह के पांच दबंगों ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर मांगी रंगदारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- मोबाइल टावर लगाने के समय विवाद होना साधारण सी बात हो गयी है. लोगों को लगता है इक इससे रिडयेशन को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन टावर लगाने के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर में सामने आया है. घटना के संबंध में परसुडीह थाने में शंकरपुर कबीर मंदिर रोड के रहने वाले ए कृष्णा राव के बयान पर आनंद शर्मा, रिंकू शर्मा, कर्मचंद्र शर्मा, प्रेमचंद्र शर्मा और आनंद पाल उर्फ रंजन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद से ही फरार हैं सभी आरोपी

रंगदारी मांगने का मामला थाने तक पहुंचने के बाद से ही सभी आरोपी अपने घर से फरार हो गये हैं. घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी भी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जिनकी जमीन पर टावर लगाने का काम किया जा रहा है. उनकी ओर से किसी तरह का विरोध नहीं किया जा रहा है. सिर्फ पांच लोगों की ओर से ही विरोध किया जा रहा है. अब वे रंगदारी की मांग करने लगे हैं.

About The Author

See also  OMR शीट की कॉपी पर अड़ी CID, पूर्व अध्यक्ष से फिर हुई लंबी पूछताछ

Thanks for your Feedback!