शक्तिनाथ सिंह हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, जमीन विवाद में की गई थी हत्या -एसएसपी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । मानगो में हुई शक्तिनाथ सिंह हत्याकांड का खुलासा जिला कप्तान किशोर कौशल की ओर से आज कर दिया गया है. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि घटना को जमीन विवाद और पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया था. घटना के बाद जांच के दौरान पुलिस की ओर 5 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इसके अलावा भी घटना के कई आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आरोपियों में मानगो कृष्णा नगर रोड नंबर 4 का रहने वाला कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह के अलावा भूमिज उर्फ मंटू सिंह सरदार, मानगो कृष्णानगर रोड नंबर 3 का काली उर्फ चिरंजीत कुमार मोदक, मानगो पोस्ट ऑफिस रोड का महंती सिंह सरदार उर्फ छोटू, मानगो चटाई कॉलोनी का किशन नामता शामिल है. सभी के खिलाफ शक्तिनाथ की मां के बयान पर नामजद प्राथमिकी मानगो थाने में दर्ज की गयी थी.

एसएसपी किशोर कौशल बताया कि घटना को जमीन विवाद को लेकर ही घटी थी. जिन्हें जेल भेजा जा रहा है कि शक्तिनाथ की जमीन कब्जाए हुए थे. जमीन की खरीद-बिक्री में भी आरोपी रंगदारी की मांग किया करते थे. मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisements
See also  चांडिल के एनएच-33 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed