मानगो में मछली गाड़ी से रंगदारी को लेकर दो गुटों में फायरिंग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो पुल पर आज सुबह 6.15 बजे मछली गाड़ी से रंगदारी वसूलने को लेकर दो गुटों के लोग आमने-सामने आ गये. इस बीच दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे पर फायरिंग की गयी. इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी है. घटना के बाद से पूरे मानगो इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का काम कर रही है कि घटना में कौन-कौन शामिल थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसाह सुबह मछली की गाड़ी आयी थी. कि यहां पर एक गुट के लोगों ने व्यापारी से रंगदारी की रकम वसूल कर ली. ठीक उसी समय दूसरा गुट भी पहुंच गया और पहले गुट से भिड़ गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

फायरिंग इलाके में दहशत

इस बीच मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों गैंग की ओर से एक-दूसरे पर फायरिंग की गयी. फायरिंग की घटना में किसी को गोली नहीं लगी है अन्यथा शहर का माहौल बिगड़ सकता था. सूचना पर पुलिस पहुंची और खोखा बरामद कर मामले की जांच कर रही है. मानगो पुल पर घटी पूरी घटना ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

Advertisements
See also  सरला बिरला महाविद्यालय परिसर में नेशनल रैपिड एवं ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की हुई समीक्षा

Thanks for your Feedback!

You may have missed