मानगो में फायरिंग करनेवाले को हथियार के साथ दबोचा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो की पुलिस टीम ने एक जुलाई को हुई फायरिंग के मामले का उद्भेदन एक सप्ताह के भीतर ही कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने प्रियांशु राज चौहान पर फायरिंग करने के मामले में उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 10 कंचन बिहार का रहनेवाला राहुल राव को धर-दबोचा है. मानगो पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की शाम को जेल भेज दिया है. मानगो पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक हथियार भी बरामद किया है. आरोपी राहुल राव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मानगो थाने में एक मामला दर्ज कराया गया था. घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था. टीम की ओर से मामले में आरोपी राहुल राव को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed