मानगो डिमना रोड में लगी आग, जलने से बचा मानगो…

0
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/जमशेदपुर : मानगो के डिमना में आग लग गई थी. आग बिजली खंभे पर लगी थी. इस बीच अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तब पूरा मानगो ही आग की चपेट में आ सकता था. घटना डिमना मेन रोड स्थित अग्रवाल भवन की है. भवन के ठीक सामने बिजली खंभा लगा हुआ है. इस खंभे से ही पहले चिनगारी निकलने लगी थी. चिनकागी देखते ही देखते आग का रूप ले लिया और वहां की बिजली तार को अपनी चपेट में लिया. इस बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. घटना के बाद बिजली विभाग ने सूचना पाते ही सबसे पहले बिजली काट दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस बिजली खंभे पर बिजली के तार झुल रहे थे वहां पर काफी देर तक बिजली तार को जलते हुए देखा गया. इस बीच लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल भी बना हुआ था. इस बीच ही घटना की जानकारी बिजली विभाग को दी गई.

About The Author

See also  गिरिडीह उपचुनाव में जेएलकेएम के वोट बन सकते हैं निर्णायक

Thanks for your Feedback!

You may have missed