Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के परसुडीह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में आग लग गई. आग लगते ही कार सवार दो लोग कार से बाहर निकलकर जान बचाते हुए भागे. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह चौक के पास की है. हालांकि पास ही मौजूद पेट्रोल पंप में रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया पर आग जलती रही. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मोटर ट्रेनिंग स्कूल की है कार

बताया जाता है कि कार मोटर ट्रेनिंग स्कूल की है जिसमें एक व्यक्ति कार चलाना सीख रहा था. कार जैसे ही करनडीह चौक के पास पहुंची वैसे ही कार की बोनट से धूंआ निकलने लगा. धुंआ निकलता देर कार सवार दो लोग भाग खड़े हुए. आग लगने का कारण शर्ट सर्किट बताया जा रहा है. कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है.

Advertisements
See also  उलीडीह में शराब पार्टी बनी खूनखराबे की वजह: दोस्त पर चाकू चलाने वाला युवक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed