Advertisements
Advertisements

मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के गोपीपुर में नींद की झोंक में छत से गिरकर 46 वर्षीय नागेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बीते शनिवार की देर रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने नागेश्वर को ईलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के बावत परिजनों ने बताया की गर्मी के कारण नागेश्वर महतो बीते रात को अपने घर के छत में सोया था। इसी दौरान देर रात को उसे लघुशंका लगी। लघुशंका करने के.लिए वो नींद की झोंक में उठ क़र छत के एक कोने में गया,इसी दौरान वो अनियंत्रित होक़र छत से नीचे गिर गया। घटना से उसके सर,पीठ व शरीर में चोट लगी है। दूसरी तरफ मनोहरपुर सीएचसी में ईलाज कर रहे चिकित्सक ने उसे प्राथमिक ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए रेफर क़र दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

Advertisements
See also  ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, अंचल कार्यालय का वीडियो वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed