कपाली में चोरों का आतंक जारी, एक ही घर में दूसरी बार चोरी की कोशिश से फैली दहशत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर  से सटे कपाली इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि जिस घर में 29 नवंबर को चोरी हुई थी, उसी घर को 9 जनवरी की रात एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह मामला गौसनगर फुटबॉल मैदान के पास का है। पीड़ित महिला शामिमा बेगम ने बताया कि 9 जनवरी की रात करीब 10 बजे दो अज्ञात युवक घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे। आरोप है कि उन्होंने खिड़की की रस्सी काटकर कमरे में प्रवेश करने की कोशिश की।

इसी दौरान घर के लोगों की नजर दोनों युवकों पर पड़ गई। खुद को घिरता देख दोनों युवक अलबेस्टर पर चढ़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत कपाली ओपी को दी गई।

सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसी दिन सुबह दो युवक चंदा मांगने के बहाने घर आए थे। आशंका जताई जा रही है कि चंदा मांगने के दौरान उन्होंने घर की रेकी की होगी।

स्थानीय निवासी नदीम अख्तर ने बताया कि 29 नवंबर को हुई चोरी के बाद कपाली ओपी में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उनका आरोप है कि केवल आवेदन लिया गया, न तो पुलिस ने दोबारा संपर्क किया और न ही किसी तरह की जांच हुई।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं। गुस्साए लोग लाठी-डंडा लेकर घरों से बाहर निकल आए और पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed