रील के लिए पिता को पार्सल बॉक्स में किया बंद, कूरियर ऑफिस में मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

बेंगलुरु : सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में एक परिवार ने ऐसा स्टंट किया, जिससे कूरियर ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति को पार्सल बॉक्स में बंद कर दिया और उसे कूरियर करने के लिए ऑफिस पहुंच गए। इस घटना में महिला, उसका पति, सास और देवर शामिल थे, जबकि बॉक्स के अंदर बंद व्यक्ति महिला का पिता था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि परिवार यह दिखाना चाहता था कि त्योहारों के समय टिकट नहीं मिलने पर लोग कैसे परेशान होते हैं। जब कूरियर स्टाफ ने पैकेट खोलकर देखा तो अंदर व्यक्ति को बंद पाया, जिसकी हालत भी ठीक नहीं थी और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कर्मचारियों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन परिवार ने फिर भी पार्सल स्वीकार करने की जिद की।इस घटना से घबराए कूरियर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सभी को थाने ले जाया गया, जहां परिवार ने माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की। पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने को कहा।

Advertisements
See also  मेट्रो स्टेशन से कूदकर बीटेक छात्र ने आत्महत्या की, यात्रियों में फैली सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed