आदित्यपुर ताला इंटरप्राइजेज कंपनी में बॉयलर फटने से पिता की मौत और पुत्र की हालत नाजुक

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर । सरायकेला-खरसावां जिले के ताला इंटरप्राइजेज कंपनी में बॉयलर के फट जाने से कल शाम एक मजदूर की मौत हो गई जबकि उसके पुत्र की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. उसे ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शाम 7 बजे अचानक से कंपनी में आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद किसी तरह से दमकल को मंगाकर आग पर काबू पाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि मृतक कदमा भाटिया बस्ती निवासी मदन प्रसाद थे. घटना में उनका पुत्र शुभम प्रसाद की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों एक ही जगह पर काम कर रहे थे. घटना के बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के माध्यम से ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
See also  महिला दिवस पर बच्चियों और महिलाओं का सम्मान, समाजसेवी ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed