फराह खान होस्ट करेंगी रियलिटी शो द 50,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली:फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह अपने हाउस हेल्प दिलीप के साथ नजर आती हैं. इसके अलावा वह बिग बॉस जैसे रियलिटी शो के स्पेशल एपिसोड में भी बतौर गेस्ट होस्ट करते हुए दिख जाती हैं. लेकिन अब उनका खुद का रियलिटी शो आने वाला है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो कहा जा रहा है. इसका नाम है द 50, जिसमें तान्या मित्तल से लेकर युजवेंद्र चहल जैसे सेलेब्स के हिस्सा लेने की बात कही जा रही है.जीओहॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में फराह खान अपने मैनेजर के साथ नजर आ रही हैं. क्लिप में वो ‘द फिफ्टी’ रियलिटी शो की खबर पढ़ते हुए पूछती हैं कि, ये क्या है और इसमें मुझे क्यों नहीं लिया. इसमें वो यह कहती हुई भी नजर आ रही हैं कि, इंडिया में ऐसा कौन है, जिसने खाना, गाना, टैलेंट, ठुमके सब जज किया हो. उनकी इस लाइन से लगता है कि, इस शो के होस्ट की गद्दी वही संभालने वाली हैं. हालांकि, इसकी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.द 50 में कथित कंटेस्टेंट की लिस्ट में श्वेता तिवारी, निक्की तम्बोली, इमरान खान, अंकिता लोखंडे, कुशा कपिला, युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा, अंशुला कपूर, श्रीसंत, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, प्रतीक सहजपाल और फैसल शेख का नाम शामिल है.गौरतलब है कि कलर्स टीवी पर कई रियलिटी शोज आए हैं. लेकिन दर्शकों का फेवरेट बिग बॉस रहा है. वहीं हाल ही में बिग बॉस का 19वां सीजन खत्म हुआ है, जिसके विनर गौरव खन्ना बने हैं. वहीं सलमान खान ने ही इस सीजन को होस्ट किया था. जबकि चर्चा है कि द 50 दर्शकों को एंटरटेन करने आएगा. वहीं इससे पहले बिग बॉस को टक्कर देने राइज एंड फॉल आया था, जो काफी पॉपुलर भी हुआ. लेकिन अब देखना होगा कि द 50 दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हो पाता है या नहीं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed