Farah Khan ने कपिल शर्मा के शो में कहा- ‘मैं बददुआ देती हूं कि तेरी…’

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- कपिल शर्मा के शो में हर शनिवार सेलिब्रिटीज अपने बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे जरूर करते हैं। इस बार द ग्रेट इंडियन कपिल शो में फराह खान और अनिल कपूर मेहमान बनकर आए। इस दौरान फराह ने अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने खुद को लेकर कुछ ऐसा बताया जिसे सुन फैंस हैरत में पड़ गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

फिल्ममेकर फराह खान की दोस्ती इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ बहुत अच्छी है। शाह रुख खान से लेकर करण जौहर तक, फराह इंडस्ट्री में कई लोगों से अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वह कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आईं।

कपिल के मेहमान होंगे फराह और अनिल

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड में ‘झक्कास’ एक्टर अनिल कपूर और फराह खान ने एंट्री ली। इस दौरान दोनों एक दूसरे के बारे में कुछ खुलासे करने के साथ ही अपने बारे में भी कई दिलचस्प बातों का खुलासा करते नजर आए। इसकी एक छोटी सी झलक सामने आए वीडियो में देखी जा सकती है।

फराह खान, अनिल कपूर को ‘पापाजी’ बुलाती हैं। वह बताती हैं कि अनिल कपूर किसी से बदला नहीं लेते, लेकिन वो बदला जरूर लेती हैं। इसका तरीका भी अनोखा है।

लोगों को बददुआएं देती हैं फराह खान

कपिल शर्मा ने पूछा कि वह लोगों से कैसे बदला लेती हैं, तो फराह बताती हैं कि वह मन में लोगों को बददुआ देती हैं- ‘तेरी अगली 3-4 फिल्म फ्लॉप हो जाएं।’ उन्होंने कहा कि जिनकी 3-4 फिल्में फ्लॉप हुई हैं, उन्हें अब पता चला होगा क्यों। मैं उन्हें एक ही नजरिये से देखती हूं। मेरी काली जुबान है।

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

अनिल कपूर इस तरह लेते हैं बदला

फराह ने कहा कि उन्होंने कभी अनिल कपूर को बदला लेते नहीं देखा। इस पर एक्टर बोलते हैं कि वो बदला भी लेते हैं और माफ भी कर देते हैं। अनिल कपूर कहते हैं कि वो अपनी ग्रोथ के जरिये लोगों से बदला लेते हैं।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed