आदित्यपुर में सुप्रसिद्ध गायक माधव पाण्डेय निर्मल ने अपने गीतों से किया लोगों को मंत्रमुग्ध

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:भारत संस्कार और शिव काली मंदिर न्यू हाउसिंग कॉलोनी प्रभात नगर आदित्यपुर  कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में  कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुप्रसिद्ध गीता गायक प्रचारक आचार्य माधव पाण्डेय निर्मल ने संगीतमय गीता गायन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद भजन मंडली द्वारा भजन गाया गया। उसके पूर्व मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह , गीता के विद्वान और महाकवि आचार्य माधव पाण्डेय निर्मल , कमिटी के संरक्षक आर एन प्रसाद , श्री श्री शिव काली मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव , पार्षद नीतू शर्मा को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
भजन मंडली के सभी सदस्यों , भारत संस्कार के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नागरिक के महासचिव रामचंद्र पासवान भारत संस्कार के महासचिव सह वार्ड पार्षद डाक्टर नथुनी सिंह समेत अन्य सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उमेश दूबे , अनिल प्रसाद , रामपूजन राही , विपिन कुमार शुक्ला , जवाहर लाल , रूबी कुमारी ,वीणा वर्णवाल , सुनीता चौहान, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार समारोह का संचालन उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग तेज: सिंहभूम चैंबर का शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed